बाबई: काजलखेड़ी माध्यमिक शाला में BRC, BAC जन शिक्षकों ने बच्चों के साथ दिवाली मनाई, जमकर हुई आतिशबाजी
शनिवार को करीब 12 बजे काजलखेड़ी माध्यमिक शाला मे बच्चों के साथ BRC,BAC जन शिक्षक द्वारा दिवाली मनाई गई। बीआरसी एस एस पटेल की उपस्थिति में सभी विद्यार्थियों को लक्ष्मी पूजन कर मिठाई वितरित की गई और फुलझड़ी जलाई गई। वहीं कार्यक्रम के दौरान जन शिक्षा केंद्र के पाँच शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर मंथ ऑफ स्टार से सम्मानित किया गया ।