बाबई: गनेरा में सामुदायिक मंगल भवन के भूमि पूजन में शामिल हुए क्षेत्रीय सांसद
सोमवार को करीब 6 बजे ग्राम गनेरा में रु50 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक मंगल भवन के भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी शामिल हुए। वही कार्यक्रम के दौरान सांसद ने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि धान की धुलाई के लिए रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं 2 दिसंबर से धान की खरीदी की जाएगी।