नावकोठी: नावकोठी प्रखंड के कल 29 प्राइमरी और मिडिल स्कूल पर एक्शन, दीक्षांत समारोह नहीं करने का आरोप
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायत के कुल 29 प्राइमरी और मिडिल स्कूल के विरुद्ध शिक्षा विभाग एक्शन मोड में नजर आ रही है। BEO राजेंद्र पांडे ने बताया के वर्ग 1 से 8 के बच्चों के दीक्षांत समारोह एवं प्रगति पत्रक वितरण का साक्ष्य ई शिक्षा कोष पर अपलोड करने का निर्देश था। इस ऐप पर कल 29 विद्यालय के कार्यक्रम का फोटो उपलब्ध नहीं है। ऐसे स्कूल की सूची जारी की गई है।