धरहरा: शिवकुंड छर्रा पार्टी में फसल चराने का किया विरोध तो दबंगों ने मारपीट कर घर में लगाई आग,की गोलीबारी।
धरहरा प्रखंड के शिवकुंड छर्रा पार्टी में किसान द्वारा फसल चलाने का विरोध करने पर दबंगों ने किसान समेत परिजनों के साथ मारपीट की।यही नहीं मारपीटके बाद घर में आग लगाकर दहशत फैलाने की नीयत से गोलीबारी भी की। घटना के बाद पीड़ित किसान समेत परिजनों में दहशत व्याप्त है वहीं घटना की सूचना पर हेमजापुर ओपी पुलिस घटना स्थल पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।