विदाई नहीं, एक यादगार सफर...
इंस्पेक्टर हरीशवर्धन सिंह जी—लंबी कद-काठी, रौबदार मूंछें और दमदार व्यक्तित्व। करीब तीन वर्ष पहले पीलीभीत से अमरोहा आए और अपने कार्यकाल में जिले की तीन महत्वपूर्ण कोतवालियों—नगर, गजरौला और डिडौली—की जिम्मेदारी बखूबी निभाई।
नगर कोतवाली में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को देखते हुए नए कार्यालय का निर्माण कराया। गजरौला कोतवाली में फरियादियों की सुविधा के लिए कार्यालय को बेहतर स्वरूप दिया। डिडौली कोतवाली में नई पुलिस चौकियों की स्थापना कर कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने का प्रयास किया। उनके इन कार्यों का लाभ आम जनता को मिला।
हरीशवर्धन जी का कार्य करने का अंदाज हमेशा अलग रहा। कानून-व्यवस्था के मामलों में उन्होंने कभी समझौता नहीं किया और निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। जो सही था, उसका हमेशा साथ दिया और हर परिस्थिति में अपने कर्तव्य को प्राथमिकता दी।
आज जब उनका स्थानांतरण मुरादाबाद जनपद हो गया है, तो निश्चित रूप से अमरोहा उन्हें लंबे समय तक याद रखेगा। उनकी कार्यशैली, ईमानदारी और जनता के प्रति समर्पण उन्हें एक अलग पहचान दिलाते हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि मुरादाबाद में भी आपका कार्यकाल अमरोहा की तरह सफल, सम्मानपूर्ण और यादगार रहे। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
Amroha, Amroha | Jul 9, 2026