गिर्वा: उदयपुर की महाराणा प्रताप सेना ने लावारिस अस्थियों का किया विधिवत पूजन, अस्थियों को लेकर कार्यकर्ता हुए रवाना।
Girwa, Udaipur | Apr 1, 2024 उदयपुर की महाराणा प्रताप सेना के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अज्ञात शवों की अस्थियो का अशोक नगर स्थित मोक्ष धाम के मुख्य द्वार पर विधिवत हवन पूजन किया। इसके बाद हरिद्वार स्थित गंगाजी में विसर्जन के लिए रवाना हुए। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी लावारिश शवों का दाह संस्कार किया गया था, उन सभी पचपन अस्थि कलश को हरिद्वार स्थित गंगा जी में विसर्जित किया जाएगा।