समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 15 जून 2026
महिला एवं बाल विकास निगम सखी वार्ता जागरूकता कार्यक्रम
आज दिनांक 15 जून 2026 को सिमरी प्रखंड के मझवारी पंचायत के गोपालपुर गांव के महादलित टोला के सरकारी भवन आंगनबाड़ी में सखी वन स्टॉप सेंटर एवं HUB के कर्मी के द्वारा सखी वार्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम के द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के योजनाओं एवम अन्य योजनाओं जैसे बेटी बचओ बेटी पढ़ाओं, बाल विवाह प्ररितोष अधिनियम 2006, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, साईबर क्राईम, पी0सी0पी0टी0एन0डी0टी एवं एम0टी0पी एक्ट, चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098, महिला हेल्प लाईन नंबर 181, साईबर क्राईम टाॅल फ्री नंबर 1930 एवं नशा मुक्ति के बारे में विस्तृत साथ ही जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ के कर्मी के द्वारा पेंशन से संबंधित सभी प्रकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और वन स्टॉप सेंटर से मिलने वाली सभी सेवाएं के बारे चर्चा की गई।
दहेज प्रताड़ना घरेलु हिंसा यौन शोषण के बारे में चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों महिलाओं एवं किशोरियों से बात की गई की सरकार के द्वारा दिए गए योजनाओं से मिलने वाली लाभ के बारे में पूछा गया और कौन कौन से योजनाओं का लाभ नहीं मिला है । इन सभी बातों की विस्तृत चर्चा की गई साथ ही सभी महिलाओ को कार्यालय का पता बताते हुए उन्हे आने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers
Buxar, Bihar | Jun 15, 2026