टीकमगढ़- सागर हाईवे मार्ग पर आज दिन शुक्रवार की शाम 4 बजे अजनौर घाटी के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। टीकमगढ़ तरफ से जा रहा एक ट्रक जो अजनौर घाटी के पास गेहूं से भरा हुआ था वह पलट गया है। जानकारी के अनुसार ट्रक में ओवरलोड माल भरा हुआ था इस कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया है।