छतरपुर में दबंगई का वीडियो वायरल, बंदूक की नोंक पर गिड़गिड़ाया ट्रक खलासी
छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम बसारी (बकलन का पुरवा) से गुंडागर्दी का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक युवक हाथ में बंदूक लहराकर ट्रक ड्राइवर और खलासी को धमकाता नजर आ रहा है। खौफ के मारे बेबस खलासी अपनी जान की भीख मांगते हुए आरोपी के पैर पकड़कर गिड़गिड़ा रहा है।
दावा है कि सरेराह गुंडागर्दी करने वाला यह युवक सांदिनी सरपंच का पुत्र रुद्र प्रताप सिंह बुंदेला है।इस खौफनाक वारदात का वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए बमीठा पुलिस वीडियो की तस्दीक और जांच में जुट गई है।
वायरल -वीडियो