कटनी नगर: विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की कंपनी से 1.5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, मामला दर्ज और खाते पर होल्ड
मप्र के दिग्गज बीजेपी विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की कंपनी से डेढ़ करोड़ रुपए की साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां में मेमर्स रामचंद्र फर्म के सीनियर डायरेक्टर के मोबाइल नंबर पर आए मैसेज पर एकॉउंटेंट ने बिना किसी संदेह के 1.5 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने आज गुरुवार दोपहर 2 बजे जानकारी दी।