सिरसागंज: एसएसपी के निर्देशन में आईजीआरएस निस्तारण हेतु विशेष अभियान, फिरोजाबाद पुलिस ने मौके पर जाकर 33 जनशिकायतों का किया समाधान
एसएसपी फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में IGRS के माध्यम से प्राप्त होने वाली जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है है जिसके अंतर्गत शुक्रवार को फिरोजाबाद पुलिस ने कुल 33 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया। बता दें इस विशेष अभियान के अन्तर्गत शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत के निस्तारण हेतु अब परेशान नहीं पड़ेगा।