हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने रौशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय पर फहराया तिरंगा, दोनों ADM और सभी SDM रहे मौजूद
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने 75वें गणतंत्र दिवस पर रौशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने सभी ज्ञात व अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में जिले के दोनों ADM, सभी SDM और डिप्टी कलेक्टर समेत बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद स्कूली छात्र-छात्राओं ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए।