हरिद्वार: बहादराबाद स्थित पतंजलि योगपीठ में स्वामी रामदेव ने दिया बड़ा बयान, कहा-आपसी सहमति से हिंदुओं को सौंपा जाए काशी और मथुरा
बहादराबाद स्थित पतंजलि योगपीठ में स्वामी रामदेव ने आज बड़ा बयान दिया और कहा कि आपसी सहमति से काशी और मथुरा को भी हिंदुओं को सौंप दिया जाना चाहिए। ज्ञानवापी मस्जिद पर ASI की रिपोर्ट आने के बाद स्वामी रामदेव ने कहा कि ये एक ऐतिहासिक तथ्य है कि कई जगहों पर मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाए गए हैं। इसलिए इस मामले को कोर्ट कचहरी में ना ले जाकर मुसलमान भाईचारा निभाएं।