बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के उम्मेदसागर फीडर से जुड़े इलाकों में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कनिष्ठ अभियंता गोविंद धाकड़ ने बताया कि नए कनेक्शन कार्य के चलते आतर जेएसएस से जुड़े विवेकानंद स्कूल, जरखाना मोड़ और नाहर जी का खेड़ा क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।