प्रथम चरण के तहत बक्सर जिले में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय नजर आया। एसपी शुभम आर्य ने दिनभर विभिन्न मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी शुभम आर्य ने बक्सर, डुमरांव, राजपुर और ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्रों के कई मतदान केंद्रों पर जाकर जायजा लिए।