समस्तीपुर: शाहपुर पटोरी से पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार दो लोगों को न्यायालय में किया प्रस्तुत
उत्तरी धमौन गांव के रहने वाले रविकांत कुमार एवं आनंद कुमार को पटोरी थाने की पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों लोगों के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद कार्रवाई को लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनों लोगों को गिरफ्तार किया गया है।