समस्तीपुर: विभूतिपुर पुलिस ने हथियार के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी ने दी जानकारी
रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया है कि विभूतिपुर पुलिस में एक देसी रिवाल्वर एक देसी कट्टा एवं एक कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया है कि विभूतिपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। उसी आधार पर पुलिस टीम ने दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।