समस्तीपुर: छतनेश्वर गांव में बकाया मजदूरी ₹3000 मांगने के विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों के साथ मारपीट
वारिसनगर थाना क्षेत्र के छतनेश्वर गांव के रहने वाले अजय कुमार ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति के यहां वह मजदूरी किया था। जिसके मद में ₹3000 बकाया था। आज ग्रामीण के यहां मजदूरी का रुपया मांगने गए। तो ग्रामीण उनके साथ मारपीट करने लगा। हल्ला सुनकर उनकी मां एवं भाई बचाने पहुंचे उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया।