समस्तीपुर: रहटोली गांव से पुलिस ने हत्या एवं आर्म्स एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय में किया प्रस्तुत
हथौड़ी थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या एवं आर्म्स एक्ट के एक आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि हथौड़ी थाना कांड संख्या 66/ 97 के आरोपी को गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद कार्रवाई को लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।