समस्तीपुर: लोहारगीर गांव में जमीन बेचने के नाम पर लिए गए रुपया के विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार सदस्यों के साथ मारपीट
लोहागीर के गौरी शंकर पोद्दार ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति को उनके चचेरा भाई 51000 जमीन के नाम पर दिया था। वह व्यक्ति ना तो जमीन रजिस्ट्री किया और ना ही इनका रुपया वापस किया। आज रुपया की मांग की गई तो वह व्यक्ति आक्रोशित होकर दो महिला दो पुरुष के साथ मारपीट कर दिया। शिव शंकर पोद्दार का इलाज उजियारपुर में चल रहा है। तीन लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे हैं