जिले के विभिन्न इलाके के रहने वाले दो लोगों ने शराब एवं अन्य मामले को लेकर जिला न्यायालय में समर्पण कर दिया है। न्यायाधीश के आदेश के बाद कोर्ट पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया है। कोर्ट पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद दोनों को जेल भेज दिया जाएगा।