भोरे: भर पटिया गांव में पुलिस ने चार माह पुराने जानलेवा हमले के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, पिता पत्नी और पुत्र है शामिल
थाना क्षेत्र के भरपटिया गांव में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर चार माह पुराने जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपियों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। हमले के आरोपी पिता, पत्नी और पुत्र बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों में भरपटिया गांव निवासी वीरेंद्र शाह उसकी पत्नी छाया देवी तथा पुत्र अंकित शाह शामिल हैं। रविवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।