पीरो: कोयल पंचायत में 19 मई को लगेगा 'सहयोग शिविर', स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
Piro, Bhojpur | May 17, 2026 बिहार सरकार की नई पहल के तहत आगामी 19 मई 2026 को प्रखंड के कोयल पंचायत में विशेष ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। रविवार की शाम करीब 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से इस शिविर के लिए चिकित्सकीय दल का गठन कर दिया गया है।