जगाधरी: जगाधरी स्थित कुंडी तालाब पार्क का होगा सौंदर्यीकरण, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने पार्क का किया दौरा
हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने आज नगर निगम अधिकारियों और निवर्तमान मेयर मदन चौहान के साथ जगाधरी स्थित कुंडी तालाब पार्क का दौरा किया और कहा कि जल्द ही इस पार्क का सौंदर्य करण किया जाएगा । पार्क में बेहतर व्यवस्था दी जाएगी और दीवारों पर भी समाज को अच्छा संदेश देने वाले स्लोगन लिखे जाएंगे । ओपन जिम की व्यवस्था भी की जाएगी