जगाधरी: निगम कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने आठवें दिन उल्टी झाड़ू लेकर किया प्रदर्शन
कच्चे कर्मचारियों के समान काम समान वेतन के एरियर के भुगतान के लिए लगातार आठ दिन से नगर निगम गेट कर्मचारी इकट्ठे होकर मीटिंग व शहर में उल्टा झाड़ू लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन नगर निगम प्रशासन अपनी हठधर्मिता और अड़ियल रवैया अपना रहा है। लगातार आठवें दिन की गेट मीटिंग की अध्यक्षता इकाई प्रधान पपला जी ने की व संचालन सह सचिव रमेश कुमार टोडरपुर ने किया