बंजरिया: रामचन्द्र सिंह फ्यूल सेंटर अजगरी परिसर में इंडियन ऑयल ने सेफ्टी ड्यूरिंग वर्क को लेकर बुधवार को प्रशिक्षण दिया
रामचन्द्र सिंह फ्यूल सेंटर अजगरी परिसर में बुधवार इंडियन ऑयल द्वारा सेफ्टी ड्यूरिंग वर्क को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक आदित्य राज व आदिल इमाम पम्प संचालक व कर्मियों को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ड्यूटी के दौरान होने वाले हादसों को रोकना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर मैनेजमेंट से लेकर जमीनी स्तर के सभी कर्मियों को दिया जाना आवश्यक है।