माडा: बंधौरा चौकी क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू
जिले के माडा थाना क्षेत्र के बंधौरा चौकी अंतर्गत एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस की जानकारी देते हुए बताया कि बंधौरा चौकी क्षेत्र के गड़ाखाड अंतर्गत एक 23 वर्षीय युवक दीपू जयसवाल ने अज्ञात कारणो से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो परिजनों में शोक का माहौल फैल गया ।