माडा: NCL निगाही परियोजना ने CSR के तहत वार्ड 24 में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया, 200 से अधिक लोगों ने लिया लाभ
एनसीएल द्वारा सीएसआर के तहत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से समय-समय पर अनेक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है, इसी क्रम में गत रविवार (16 मार्च) को एनसीएल की निगाही परियोजना ने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत वार्ड क्रमांक 24, नवानगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।