माडा: अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से दुर्गम पहाड़ी के बीच स्थित उतानी पाठ गांव में सौर ऊर्जा पहुंचेगी
ऊर्जाधानी के नाम से मशहूर सिंगरौली जिले के माड़ा तहसील अंतर्गत घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरी आदिवासी बहुल उतानी पाठ गांव के 30 परिवारों के 187 लोग अब अंधेरे में रहने को विवश नहीं होंगे। जल्द ही इस गांव के सभी परिवारों को नि:शुल्क 1 किलोवॉट का सोलर पैनल, दो इन्वर्टर बैटरी, 3 एलईडी बल्ब और एक टेबल फैन उपलब्ध हो जायेगा।