माडा: माडा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार घायल
जिले में आए दिन हादसों का सिलसिला जारी है इन हादसो में कई लोगों ने अभी तक अपनी जान तक गवा दी है तेज रफ्तार का कहर रोज कहीं ना कहीं देखने को मिलता है आज ऐसा ही ताजा मामला माडा थाना क्षेत्र में देखने को मिला जहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति सखौआ निवासी बताया जा रहा।