लातेहार: बाजार टांड़ में पूर्व पार्षद ने निर्माणाधीन वेडिंग मार्केट में घटिया ईंटों के इस्तेमाल का आरोप लगाया
शहर के बाजारटांड़ में निर्माणाधीन वेडिंग मार्केट में घोर अनियमितता का आरोप पूर्व वार्ड पार्षद ने लगाया है। पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र पाठक ने रविवार की दोपहर करीब एक बजे कहा कि मिस्त्री के जगह कुल्ली ईट जोड़ाई का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे किस्म की ईंट से जोड़ाई का काम करना है। परंतु घटिया किस्म के ईंट लगाए जा रहे हैं।