लातेहार: आदिवासी वसावाड़ा लातेहार में जिला परहा समिति की हुई बैठक
जिला परहा समिति की बैठक रविवार की दोपहर 3:00 बजे आदिवासी वसावाड़ा लातेहार में हुई। आयोजित बैठक की अध्यक्षता लातेहार सरना समिति के सचिव बिरसा मुंडा ने किया। आयोजित बैठक में बैगहि जमीन पनभारी जमीन पहनाई भूत पूजा जमीन की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को अवगत कराने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। आयोजित बैठक में आदिवासी समाज के कई लोग उपस्थित थे।