लातेहार: तरवाटांड़ टोला में आग लगने से एक व्यक्ति को ₹2 लाख का नुकसान
सदर थाना क्षेत्र के सासंग पंचायत अंतर्गत ग्राम पतरातु के तरवाटांड़ टोला निवासी जगदेव उरांव के घर में अचानक आग लग गई।आग लगने के कारण उनके घर में रखे गए लगभग एक लाख रुपए नगद चावल गेहूं महुआ राय उरद बीटूरा लहसुन समेत कई खाद्य सामग्री मिलाकर लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी देते हुए भुक्तभोगी जगदेव उरांव रविवार की सुबह करीब दस बजे दी गई।