फतुहा: मौजीपुर के पास वाहन चेकिंग में नदी थाना पुलिस ने एक बाइक सवार को देसी कट्टे के साथ किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Jul 26, 2025 नदी थाना पुलिस ने मौजीपुर के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक देसी कट्टा के साथ एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बाइक सवार मुराजपुर गांव निवासी सनोज उर्फ रवि कुमार है। रवि कुमार अपनी एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फतुहा बाजार से कच्ची दरगाह की ओर जा रहा था। वाहन चेकिंग के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है जबकि एक साथी भागने में सफल रहा है।