फतुहा: रसलपुर गांव में करंट लगने से 18 वर्षीय युवक की मौत
Fatwah, Patna | Jul 25, 2025 फतुहा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में करंट लगने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रसलपुर गांव निवासी देव वचन सिंह के पुत्र भूषण कुमार के रूप में हुई है। घटना के विषय में बताया जा रहा कि था कि अपने घर के गौशाला में वह काम कर रहा था इसी बीच गौशाला में लगी विद्युत प्रवाहित तार टूटकर उसके शरीर पर गिर गया जिसके चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है।