मरवाही: मरवाही में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी लिया हिस्सा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही में सोमवार दोपहर 12 बजे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगे के साथ बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हुए। विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, भाजपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव समेत भाजपा के पदाधिकारी और स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं एकता का संदेश दिया।