बीकानेर पुलिस की बड़ी कामयाबी
75 करोड़ की हेरोइन केस का मास्टरमाइंड राकेश प्रजापत दबोचा~
बीकानेर एसपी *मृदुल कच्छावा* ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने नार्को-आर्म्स सिंडिकेट के मुख्य सरगना एवं ₹75 हजार के इनामी बदमाश *राकेश प्रजापत*को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पंजाब, राजस्थान, गोवा समेत विभिन्न राज्यों में 22 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह बीकानेर की 75 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामदगी और खाजूवाला ड्रोन ड्रॉपिंग मामले का भी मास्टरमाइंड है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे सिंडिकेट की जांच में जुटी है।
#bikanernews #bikaner #khajuwala #BreakingNews #ipsmridualkachava #news