गोला: सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पति पर बेटी संग दुष्कर्म की कोशिश का लगाया आरोप
Gola, Gorakhpur | Jun 26, 2024 सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पति पर बेटी संग दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। उसने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने अपनी तहरीर में कहा है कि उसके पति को शराब पीने की लत है। वह अक्सर नशे में धुत होकर घर पहुंचते हैं। इस दौरान बेटी संग दुष्कर्म का प्रयास करते हैं। विरोध करने पर वह दोनों को मारते-पीटते हैं।