गोला: राम-जानकी मार्ग पर भीटी पेट्रोल पंप के पास डीजल लेकर घर जा रहे बाइक सवार युवक से बदमाशों ने चाकू दिखाकर लूटे ₹17 हजार
Gola, Gorakhpur | Jun 26, 2024 गोला कस्बे के राम-जानकी मार्ग पर भीटी पेट्रोल पंप के पास डीजल लेकर बाइक से घर जा रहे युवक से बदमाशों ने चाकू दिखाकर 17 हजार रुपए लूट लिया और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के झझवां गांव में ननिहाल में रह रहा गोलू यादव पुत्र इंद्रजीत घर से बीस हजार रुपया लेकर डीजल लेने गोला कस्बा आया था।