चंदवारा: चंदवारा पश्चिमी गोरी नदी छठ घाट पर साफ-सफाई शुरू, छठ पूजा की तैयारियां तेज
आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर चंदवारा पश्चिमी पंचायत स्थित गोरी नदी छठ घाट पर साफ-सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को 10 बजे आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नदी घाट की सफाई और आसपास फैली गंदगी हटाई जा रही है।