कर्वी: मंदाकिनी नदी में मिला नवजात बच्ची का शव, पहचान के लिए पुलिस ने की अपील
चित्रकूट के सुंदर घाट में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे मंदाकिनी नदी में चार से पांच दिन की नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर कर्वी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आमजन से सहयोग मांगा है। जानकारी हेतु क्षेत्राधिकारी नगर 9305101116 व प्रभारी निरीक्षक कर्वी 9305101117 पर संपर्क करें।