डौण्डीलोहारा: राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद का डौंडी लोहारा में भाजपाइयों द्वारा आत्मीय स्वागत
छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद का डौंडीलोहारा आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेंद्र जायसवाल के निवास पहुंचकर उनके नवविवाहित पुत्र एवं पुत्रवधू को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।