कुमारखंड: कुमार खंड प्रखंड में अनुसूचित जनजाति के लिए विशेष सर्वेक्षण कार्य शुरू
भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय के निर्देश पर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र के माल पहाड़ी जनजाति टोला में विशेष सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर बाजार ,बिशनपुर सुंदर और इसराइन बेला पंचायत में रह रहे माल पहाड़ी जनजाति वर्ग के लोगों का घर सर्वेक्षण किया जाना है।