पिंड्रा: गोमती जोन पुलिस कार्यालय पर व्यापारियों की संगोष्ठी, व्यापारियों ने DCP से की शिकायत
वाराणसी में बुधवार को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के गोमती जोन कार्यालय पर डीसीपी आकाश पटेल ने संगोष्ठी कर बैठक किया। इस मौके पर व्यापारियों से उनकी परेशानी जानी और उसे जल्द ही दूर करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही व्यापारियों से दुकानों पर आवश्यक रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की।