गोरखपुर: कल गोरखपुर आएंगे CM योगी, भक्त प्रह्लाद और भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में शामिल होंगे, होली खेलेंगे
सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे गोरखपुर आएंगे। होली तक गोरखपुर में ही रहेंगे। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।सीएम सोमवार को होलिका दहन के अवसर पर पांडेयहाता से निकलने वाली भक्त प्रह्लाद की शोभायात्रा तथा 4 मार्च की सुबह घंटाघर से निकलने वाली भगवान नृसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान वह फूलों की होली भी खेलेंगे।