Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
किसान
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

Nitish Kumar के समृद्धि यात्रा में जहानाबाद के गांधी मैदान से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संबोधन #Live

Jehanabad, Jehanabad | Mar 23, 2026

MORE NEWS

मखदुमपुर अंचल कार्यालय में अमीन 5 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार
मखदुमपुर (जहानाबाद):
मखदुमपुर अंचल कार्यालय में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब निगरानी विभाग की टीम ने अंचल अमीन को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी अमीन को अपने साथ पटना ले गई।
जानकारी के अनुसार, मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के ओवा गांव निवासी विमलेश कुमार की पत्नी पुष्पा देवी के नाम से जमीन है। जमीन की मापी कराने के लिए उन्होंने करीब पांच माह पूर्व अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था। आरोप है कि आवेदन के बावजूद जमीन की मापी नहीं की जा रही थी और संबंधित अंचल अमीन लगातार टालमटोल कर रहा था।
निगरानी विभाग के डीएसपी श्री राम चौधरी ने बताया कि अंचल अमीन अनिल कुमार ने जमीन मापी कराने के एवज में विमलेश कुमार से पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। इससे परेशान होकर विमलेश कुमार ने निगरानी विभाग से शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर निगरानी विभाग ने जाल बिछाया।
बुधवार को जैसे ही विमलेश कुमार ने अंचल कार्यालय स्थित रिकॉर्ड रूम में अमीन अनिल कुमार को पांच हजार रुपये दिए, पहले से मौजूद निगरानी विभाग की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान टीम ने रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली।
कार्रवाई के बाद मखदुमपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों और आम लोगों के बीच घटना को लेकर चर्चा होती रही। निगरानी विभाग की टीम आरोपी अमीन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ लेकर चली गई। विभागीय सूत्रों के अनुसार मामले में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मखदुमपुर अंचल कार्यालय में अमीन 5 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार मखदुमपुर (जहानाबाद): मखदुमपुर अंचल कार्यालय में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब निगरानी विभाग की टीम ने अंचल अमीन को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी अमीन को अपने साथ पटना ले गई। जानकारी के अनुसार, मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के ओवा गांव निवासी विमलेश कुमार की पत्नी पुष्पा देवी के नाम से जमीन है। जमीन की मापी कराने के लिए उन्होंने करीब पांच माह पूर्व अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था। आरोप है कि आवेदन के बावजूद जमीन की मापी नहीं की जा रही थी और संबंधित अंचल अमीन लगातार टालमटोल कर रहा था। निगरानी विभाग के डीएसपी श्री राम चौधरी ने बताया कि अंचल अमीन अनिल कुमार ने जमीन मापी कराने के एवज में विमलेश कुमार से पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। इससे परेशान होकर विमलेश कुमार ने निगरानी विभाग से शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर निगरानी विभाग ने जाल बिछाया। बुधवार को जैसे ही विमलेश कुमार ने अंचल कार्यालय स्थित रिकॉर्ड रूम में अमीन अनिल कुमार को पांच हजार रुपये दिए, पहले से मौजूद निगरानी विभाग की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान टीम ने रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली। कार्रवाई के बाद मखदुमपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों और आम लोगों के बीच घटना को लेकर चर्चा होती रही। निगरानी विभाग की टीम आरोपी अमीन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ लेकर चली गई। विभागीय सूत्रों के अनुसार मामले में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Jehanabad, Jehanabad | Jul 8, 2026

2004 में 6 महीने के काम सभी सिख परिवार ने मिलकर एक दिन में पूरा कर दिया क्या आप सभी को याद है। #news

2004 में 6 महीने के काम सभी सिख परिवार ने मिलकर एक दिन में पूरा कर दिया क्या आप सभी को याद है। #news

Jehanabad, Jehanabad | Jul 8, 2026

विधायक बीजेपी के हो और झूठ ना बोले ऐसा तो हो नहीं सकता ऐसे ही मामला है मैथिली ठाकुर का। #news #bjp

विधायक बीजेपी के हो और झूठ ना बोले ऐसा तो हो नहीं सकता ऐसे ही मामला है मैथिली ठाकुर का। #news #bjp

Jehanabad, Jehanabad | Jul 7, 2026

बोल-बोल के थक गए हैं Plz मत करो Neha Dhupia
हम आपको बहुत इज़्ज़त देते हैं मत करो ऐसे काम। #bollywood

बोल-बोल के थक गए हैं Plz मत करो Neha Dhupia हम आपको बहुत इज़्ज़त देते हैं मत करो ऐसे काम। #bollywood

Jehanabad, Jehanabad | Jul 7, 2026

रतनी पंचायत सहयोग शिविर में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया भाग, समस्याओं के समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश
जहानाबाद :
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंगलवार को जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर के तहत रतनी फरीदपुर प्रखंड की रतनी पंचायत में जिला पदाधिकारी छिरिड़ वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने भाग लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा प्राप्त आवेदनों और उनके निष्पादन की समीक्षा की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान रतनी गांव में नल-जल योजना के लिए भूमि उपलब्धता से जुड़े आवेदन की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी एवं संबंधित थाना को भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि योजना का कार्य शीघ्र शुरू हो सके।
उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करना है। राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड, भूमि विवाद, चापाकल, नल-जल, बिजली एवं किसान आईडी से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया गया।
शिविर स्थल पर टीबी मुक्त भारत अभियान एवं नशा मुक्ति को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने टीबी की रोकथाम, समय पर उपचार, स्वच्छता तथा नशामुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक किया।
स्वास्थ्य विभाग के शिविर में 65 लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं से शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराने तथा गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी करने का आह्वान किया।
शिविर के दौरान सुषमा देवी एवं रिंकी देवी को जॉब कार्ड प्रदान किए गए। वहीं स्वच्छ बिहार अभियान के तहत पूजा कुमारी एवं रीना कुमारी को 12-12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। इसके अलावा 73 जीविका स्वयं सहायता समूहों को कुल 51 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया। रतनी पंचायत में राजस्व से संबंधित 17 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। अधिकारियों ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को सहयोग पोर्टल पर अपलोड कर 30 दिनों के भीतर उसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

रतनी पंचायत सहयोग शिविर में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया भाग, समस्याओं के समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश जहानाबाद : मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंगलवार को जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर के तहत रतनी फरीदपुर प्रखंड की रतनी पंचायत में जिला पदाधिकारी छिरिड़ वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने भाग लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा प्राप्त आवेदनों और उनके निष्पादन की समीक्षा की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान रतनी गांव में नल-जल योजना के लिए भूमि उपलब्धता से जुड़े आवेदन की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी एवं संबंधित थाना को भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि योजना का कार्य शीघ्र शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करना है। राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड, भूमि विवाद, चापाकल, नल-जल, बिजली एवं किसान आईडी से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया गया। शिविर स्थल पर टीबी मुक्त भारत अभियान एवं नशा मुक्ति को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने टीबी की रोकथाम, समय पर उपचार, स्वच्छता तथा नशामुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग के शिविर में 65 लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं से शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराने तथा गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी करने का आह्वान किया। शिविर के दौरान सुषमा देवी एवं रिंकी देवी को जॉब कार्ड प्रदान किए गए। वहीं स्वच्छ बिहार अभियान के तहत पूजा कुमारी एवं रीना कुमारी को 12-12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। इसके अलावा 73 जीविका स्वयं सहायता समूहों को कुल 51 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया। रतनी पंचायत में राजस्व से संबंधित 17 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। अधिकारियों ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को सहयोग पोर्टल पर अपलोड कर 30 दिनों के भीतर उसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

Jehanabad, Jehanabad | Jul 7, 2026

Nitish Kumar के समृद्धि यात्रा में जहानाबाद के गांधी मैदान से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संबोधन #Live - Jehanabad News