इटाढ़ी प्रखंड में इन दिनों भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। हालात ऐसे रहे कि सुबह और शाम के समय लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। सड़कों और बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में काफी सन्नाटा पसरा रहा।