नवाबगंज: बाराबंकी सीएमओ की सख्त चेतावनी, अग्नि सुरक्षा में खामियां मिलने पर अस्पतालों का पंजीकरण होगा रद्द, 30 जून तक हो सुधार
लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद बाराबंकी का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिले के निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने लापरवाही बरतने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।