बैतूल नगर: शादी से लौट रही बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, अस्पताल में मौत, होगा पोस्टमॉर्टम
बैतूल जिले के आमला पंखा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पिब्बो बाई, पति मधु विश्वकर्मा, निवासी बैलमडाई के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला बुधवार रात एक शादी समारोह से वापस पैदल अपने घर लौट रही थी। तभी रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक