सादाबाद: एसओजी टीम और सहपऊ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार, बरामद हुए तमंचा और बाइक
एसओजी टीम और सहपऊ पुलिस की पीहुरा बम्बा के पास तामसी को जाने वाले कच्चे रास्ते पर 2 हत्यारोपियों से मुठभेड़ हो गई जिसमें दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए और मौके से गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, दो तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस सरगर्मी से जुटी है।